ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच मुंबई प्रशासन का बड़ा कदम-दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को एयरपोर्ट पर किया जाएगा क्वारंटाइन

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ गई हैं। इस बीच जहां आज पीएम मोदी ने उच्च स्तरीय पर बैठक की वहीं, मुंबई प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई एयपोर्ट पर पहुंचने वाले पैसेंजर्स के लिए क्वारंटाइन और जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

मुंबई की मेयर ने कहा कि विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर किसी तरह की रोक नहीं है, लेकिन यह फैसला पहले के अनुभवकों को देखते हुए लिया गया है।

किशोरी पेडनेकरने कहा कि अन्य देशों में कोविड-19 का खतरा बढ़ा है, इसलिए बाहर से आ रहे लोगों का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट कराया जाएगा,मैं हर किसी से यह अनुरोध करती हूं कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और मास्क पहने ताकि इस नई महामारी को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button