ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बिलासपुर में होंगे विविध कार्यक्रम, निकलेगी रैली

बिलासपुर। तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन समाज कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए जिला पुनर्वास केंद्र बिलासपुर के सभाकक्ष में विकासखंड एवं जिला स्तरीय दिव्यांगजन के संस्थाओं के प्रमुख व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक हुई।

बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार तीन दिसंबर को श्रीराम मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन दिवस का कार्यक्रम एवं दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विकासखंड कोटा में 6 दिसंबर, तखतपुर में 8 दिसंबर, बिल्हा में 9 दिसंबर और जनपद पंचायत मस्तूरी में 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की जागरूकता रैली के साथ लगभग 50 लाख का सहायक उपकरण एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत पूर्व से चयनित हितग्राहियों को शासन के योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।

तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के अनुरूप विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। 2 दिसंबर को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, बिलासपुर नेत्रहीन कन्या विद्यालय बिलासपुर व जस्टिस तन्खा मेमोरियल बिलासपुर में अलग—अलग दिव्यांगता के अनुसार खेलकूद का आयोजन कर चयनित प्रतिभागियों को 3 दिसंबर 2021 को श्रीराम मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में पुरस्कृत किया जाएगा।

केन्द्र बिलासपुर, बे्रल प्रेस बिलासपुर, शा. दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय बिलासपुर, आश्रयदत्त कर्मशाला बिलासपुर, जस्टिस तन्खा मेमोरियल, आनंद निकेतन, श्री स्पेशल केयर, डेफ एसोसिएशन, घारौंदा, जनपद पंचायत कोटा, तखतपुर, मस्तूरी, बिल्हा के अधिकारी एवं प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख रूप से बविता कमलेश, सरस्वती रामेश्री, सत्यभामा अवस्थी, कविता पुजारा, ज्योति तिवारी, जी.आर.चंद्रा, विजय केसकर, संजय खुराना, एल.डी.भांगे, राजेन्द्र अवस्थी, जनपद पंचायत से संजय यादव, दिलीप उपाध्याय, प्रकाश एक्का, तेजपाल सिंह, जिला पुनर्वास केन्द्र से श्रीमती पुष्पा साहू, सी.एक्का, रेखा तिवारी, गायत्री शुक्ला आदि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button