ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

Omicron: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील- कोरोना के नए वैरिएंट प्रभावित देशों से रोकी जाएं उड़ानें

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जहां कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि हमारे देश ने पिछले डेढ़ साल में कोरोना के खिलाफ बहुत मुश्किल लड़ाई लड़ी है। हमारे लाखों कोरोना वारियर्स की स्वार्थरहित सेवाओं की बदौलत देश कोरोना महामारी से उबर पाया। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए हमें सब कुछ करना चाहिए।

PunjabKesari

यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से उड़ानें रद्द कर दी है। उन्होंने प्रभावित देशों से उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आग्रह किया। इस मामले में देरी से अगर कोई कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित देश में प्रवेश कर जाता है तो यह नुक़सानदेह होगा। केजरीवाल ने शनिवार को भी ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली वायु सेवाओं को तुरंत रोक दिया जाए। हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना के कहर से बाहर आया है। हमें हर वह संभव कदम उठाना चाहिए जिससे कोरोना का नया वैरिएंट भारत में प्रवेश न करे।

Related Articles

Back to top button