ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
टेक्नोलॉजी

डिजिटल एड्रेस कोड: अब नहीं डालना होगा घर का पता, बस QR कोड स्कैन से हो जाएगा काम

नई दिल्ली। मोदी सरकार की तरफ से देश में डिजिटल एड्रेस कोड (DAC) लाया जा रहा है। यह आपके एड्रेस का आधार लिंक यूनीक कोड होगा। जिससे आने वाले दिनों में ऑनलाइन डिलीवर समेत कई तरह की सुविधाओं में मदद मिलेगी। मौजूदा वक्त में कूरियर या फिर डिलीवरी ब्वॉय सटीक पता होने होने के बाद भी सही लोकेशन तक नहीं पहुंच पाता है। इस काम में  गूगल मैप भी मदद नहीं करता है। लेकिन जल्द ही सरकार की तरफ से देश के हर एक नागरिक को एक यूनीक कोड उपलब्ध कराया जाएगा। इस कोड को आप टाइप करके या फिर क्यूआर कोड की तरह स्कैन करके घर की सटीक लोकेशन हासिल कर पाएंगे। इस तरह बिना एड्रेस फीड किये आपके कई सारे काम इस कोड की मदद से पूरे हो सकेंगे। इस कोड में डिजिटल मैप्स भी देख सकेंगे।

कैसे बनेगा DAC

भारत में मौजूदा वक्त में करीब 75 करोड़ घर है। इन सभी घरों के लिए डिजिटल यूनीक कोड बनाया जाएगा। डीएसी हर पते को डिजिटल अथेंटिकेशन यानी प्रमाणीकरण करेगा। डिजिटल एड्रेस कोड बनाने के लिए देश के हर घर को अलग-अलग आइडेंटिफाइ किया जाएगा। और एड्रेस को जियोस्पेशियल कोऑर्डिनेट्स (geospatial coordinates) से लिंक किया जाएगा, जिससे हर किसी के एड्रेस को सड़क या मोहल्ले से नहीं बल्कि नंबर्स और अक्षरों वाले एक कोड से हमेशा पहचाना जा सके। यह कोड एक स्थायी कोड होगा।

कैसे DAC करेगा काम 

संचार विभाग का डाक विभाग की तरफ से पहले ही इस प्रस्ताव पर फीडबैक मांगे गए थे, जिसकी समयसीमा 20 नवंबर को खत्म हो गई। ऐसे में जल्द हर घर का डिजिटिल यूनीक कोड होगा। यह पिन-कोड की जगह लेगा। यह हर घर के लिए डिजिटल को-ऑर्डिनेट की तरह काम करेगा। नई व्यवस्था में हर मकान का एक अलग कोड होगा। यानी अगर एक बल्डिंग में 50 फ्लैट हैं, तो हर फ्लैट का अलग कोड होगा। वहीं अगर एक मकान की दो मंजिल पर दो परिवार रहते हैं, तो दो कोड बनेंगे।

क्या होगा फायदा

  • हर घर का ऑनलाइन एंड्रेस वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। बैंकिंग, बीमा, टेलिकॉम के ई-केवाईसी को आसान बना देगा।
  • ई-कॉमर्स जैसी सर्विस के लिए DAC काफी मददगार साबित हो सकता है।
  • सरकारी योजनाओं को लागू करने में DAC काफी मदद करेगा। साथ ही फ्रॉड की घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।
  • प्रॉपर्टी, टैक्सेशन, आपदा प्रवंधन और जनगणना और जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने में मदद करेगा।
  • DAC वन नेशन वन एड्रेस के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button