ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
टेक्नोलॉजी

ऑनलाइन पेमेंट करने वाले दें ध्यान, 1 जनवरी से बदल रहा Google का ये नियम

नई दिल्ली। गूगल (Google) की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देश पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है। जिसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा। यह नया नियम गूगल की सभी सर्विस जैसे गूगल एड (Google Ads), यू-ट्यूब (YouTube), गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा। ऐसे में गूगल सर्विस यूजर्स जरूर गूगल के नये नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें

1 जनवरी 2022 से बदल रहा है Google का नियम 

1 जनवरी 2022 से गूगल ग्राहकों की कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपाइयरी डेट को सेव नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले तक गूगल आपकी कार्ड डिटेल सेव करता है। ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना सीवीवी नंबर दर्ज करना होगा था। हालांकि 1 जनवरी के बाद ग्राहकों को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को कार्ड नंबर के साथ ही एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। दरअसल आरबीआई की तरफ से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के मकसद से कार्ड डिटेल सेव ना करने का निर्देश दिया गया है।

जानिए ग्राहकों पर क्या होगा असर 

अगर आप वीसा या फिर मास्टरकार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नये फॉर्मेट में कार्ड डिटेल को सेव करने के लिए अथराइज्ड करना होगा। आपको अपने मौजूदा कार्ड विवरण के साथ एक ही मैन्युअल भुगतान करना होगा। बाद में अपना कार्ड विवरण दोबारा दर्ज करने से बचने के लिए, 31 दिसंबर, 2021 से पहले भुगतान पूरा करना होगा.

अगर आप RuPay, American Express, Discover या फिर Diners Card का इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल की तरफ से आपके कार्ड की डिटेल को 31 दिसंबर 2021 के बाद सेव नहीं किया जाएगा। इन कार्ड को नया फॉर्मेट स्वीकार नहीं करता है। ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी।

Related Articles

Back to top button