ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

रायपुर में ट्रक से टकराई कार तीन गंभीर, राजनांदगांव में ट्रेलर ने शिक्षक को रौंदा

रायपुर। रायपुर के विधानसभा रोड पर सेमरिया के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में न्यूरो सर्जन डाक्टर मनीष चौरसिया, प्रांजल शर्मा और पराग झा हैं। इनकों पास से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रेलर ने शिक्षक को रौंदा

राजनांदगांव शहर से लगे पार्रीकला चौक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने शिक्षक को रौंदा दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौक में चक्काजाम कर कर दिया। हादसा सुबह 7 बजे हुआ, करीब तीन घंटे चक्काजाम के बाद पुलिस व प्रशासन के अफसरों के समझाने के बाद बाद आवाजाही शुरु हो सकी। पुलिस ने बताया कि पार्रीकला में रहने वाले शिक्षक भाउदास रामटेके 57 वर्ष अंबागढ़ चौकी ब्लाक में पदस्थ हैं। जो पार्रीकला के सरपंच के बड़े भाई है

वे रोज की तरह सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे, उन्हें बाइक से बस स्टैंड छोड़ने उनका बेटा जा रहा था, दोनों चौक को क्रास कर रहे थे उसी समय दुर्ग से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें धक्का मार दी। हादसे में भाउदास की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रुप से घायल उनके बेटे को हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

घटना से भड़के ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों को समझाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि चौक में लगातार हादसे हो रहे हैं, इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। ग्रामीण मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button