ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
विदेश

आम माफी के बाद की तालिबान ने की करीब सौ पूर्व सरकारी कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की हत्‍या

काबुल। अफगानिस्‍तान पर कब्‍जे के करीब चार माह बाद तालिबान का क्रूर चेहरा दुनिया के सामने आने लगा है। बीते तीन माह के दौरान तालिबान ने जिन सरकारी कर्मचारियों और सेना के जवानों और अधिकारियों को आम माफी देने की बात की थी, उन्‍हें या तो मार दिया गया है, या फिर उन्‍हें गायब कर दिया गया है। ह्यूमन राइट्स वाच द्वारा किए गए करीब 67 इंटरव्‍यू के दौरान तालिबान की ये सच्‍चाई उजागर हुई है। इन इंटरव्‍यू में गजनी प्रांत की जेल में बंद करीब 40 कैदी भी शामिल थे, जिन्‍हें विभिन्‍न आरोपों के तहत जेलों में बंद किया गया है। इसके अलावा हेलमंड, कुंदुज और कंधार प्रांत की जेलों में बंद कैदियों से भी बात की गई है।

ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि तालिबान ने पूर्व की अफगान सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सुरक्ष कर्मियों के परिजनों को भी इस दौरान निशाना बनाया है। रिपोर्ट में ये खुलासा ऐसे समय में किया गया है जब तालिबान ने बार-बार ये कहा था कि वो सरकारी कर्मचारियों पूर्व की अफगान सरकार के तहत काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। तालिबान की तरफ से यहां तक कहा गया था कि वो उन सभी को आम माफी दे रहे हैं। इतना ही नहीं तालिबान की तरफ ये घोषणा भी की गई थी कि वो अपनी सरकार की जवाबदेही तय करेंगे और इस्‍लामी कानून के तहत लोगों को मिले मानवाधिकारों का सम्‍मान करेंगे। ।

बता दें कि तालिबान के आने के बाद से ही अफगानिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से चरमरा गई है। लोगों के पास खाने-पीने की चीजें नहीं हैं और लाखों लोग भूखमरी के शिकार हैं। तालिबान के अफगानिस्‍तान पर कब्‍जे के बाद से ही ये देश सबसे बड़े मानवीय संकट से गुजर रहा है। आलम ये है कि विश्‍व खाद्य संगठन इस बात के लिए आगाह कर चुका है कि अफगानिस्‍तान में इस वर्ष के अंत तक खाद्य पदार्थों की जबरदस्‍त कमी हो जाएगी और भूखमरी के शिकार लोगों की संख्‍या भी बढ़ जाएगी। न्‍यूयार्क टाइम्‍स में लिखा है कि तालिबान के आने के बाद अफगानिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था पूरी तरह से चरमरा गई है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक 30 लाख से अधिक बच्‍चे भूखमरी के शिकार हैं।

Related Articles

Back to top button