ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

एचआइवी नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया सम्मानित

रायपुर। विश्व एड्स दिवस पर रायपुर के कन्वेंशन हाल न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे। `असमानता का अंत, एड्स का अंत, महामारी का अंत` की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एचआईवी, एड्स के नियंत्रण एवं रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, विभागों, समितियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक संस्थाओं के सहयोग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि जिन्होंने पूरी क्षमता और समर्पण से एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में योगदान दिया, उनका आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में जन सामान्य को एचआइवी के रोकथाम एवं उपचार के लिए 100 परामर्श एवं जांच केंद्र खोले गए हैं, जहां हर महीने हजारों संक्रमित को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा राज्य सरकार जन स्वास्थ्य को लेकर अति संवेदनशील है और इस कड़ी में एचआईवी संक्रमित को निश्शुल्क इलाज के लिए तीन नए शासकीय निश्शुल्क एआइबी केंद्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही एम्स रायपुर के अलावा दो निजी चिकित्सा महाविद्यालय में केंद्र खोले जाने पर भी विचार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि हमारे सामने चुनौती यह भी है कि बहुत से लोग अपनी एचआईवी की अवस्था से अनजान है, इसलिए हमें इस वर्ष `असमानता का अंत, महामारी का अंत और एड्स का अंत` की थीम को ध्यान में रखते हुए सतर्कता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है जहां एचआइवी संक्रमितों के अधिकारों के लिए लोकपाल नियुक्त किया है एवं सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय विभाग में शिकायत अधिकारी मनोनीत किया है।

उन्होंने अपना संबोधन समाप्त करते हुए अंत में कहा कि हम ऐसे छत्तीसगढ़ का निर्माण करें जो एचआईवी संक्रमितों से भेदभाव मुक्त हो और उन्हें समान अधिकार प्राप्त हो। इसके बाद उन्होंने सभी सम्मान प्राप्त लोगों का आभार व्यक्त करते हुए एचआईवी मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए विशबोर्ड पर `भेदभाव मुक्त हो मेरा छत्तीसगढ़` लिखकर अपना संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button