ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी बैठक, एयरपोर्ट सक्रीनिंग पर राज्यों के साथ चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एयरपोर्ट की स्क्रीनिंग पर राज्यों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में एयरपोर्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों (एपीएचओ) और बंदरगाह स्वास्थ्य अधिकारियों (पीएचओ) के साथ ताजा हालात पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने पूरी सतर्कता बरतते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित करने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है।

अधिकारी सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सुबह 10 बजे राज्यों के साथ होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विदेशों में लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामलों को देखतदे हुए भारत भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में पहली बार नए ओमिक्रोन वैरिएंट सामने आया था।

भारत में ओमिक्रोन का अभी कोई मामला नहीं पाया गया है, परंतु अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार ने बुधवार को 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू नहीं करने का फैसला किया। डीजीसीए ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की तारीख को नियत समय में अधिसूचित किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं।

Related Articles

Back to top button