ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
खेल

मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है, लेकिन भारत को इस टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। कानपुर की घूमती पिच पर कीवी टीम ने जिस तरह का जज्बा दिखाया था उसे देखते हुए इस टीम को हराना आसान तो नहीं लगता, लेकिन ये मुश्किल भी नहीं है। भारतीय टीम को मुंबई टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन बेहद सावधानी के साथ करना होगा। कोहली की वापसी से भारतीय टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है।

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत के लिए मुंबई में पारी की शुरुआत शभमन गिल और केएस भरत कर सकते हैं। दरअसल रिद्धिमान साहा के इस टेस्ट में खेलने पर संदेह है ऐसे में केएल भरत को डेब्यू का मौका मिल सकता है जो विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग बल्लेबाजी भी करते हैं। कोहली के आने की वजह से मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। वहीं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा होंगे। कप्तान विराट कोहली टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वो इस नंबर पर उतरेंगे।

कानपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर एक बार फिर से जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं। वहीं खराब फार्म में चल रहे टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना पड़ सकता है। इसके बाद टीम में तीन आलराउंडर होंगे जिसमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और आर अश्विन हैं। ये तीनों खिलाड़ी बेहतरीन स्पिनर होने के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं साथ ही साथ इनके टीम में होने से टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आती है।

कानपुर टेस्ट मैच में इशांत शर्मा लय में नजर नहीं आए थे ऐसे में हो सकता है उनकी जगह टीम में मो. सिराज को जगह दी जाए। हालांकि एक संभावना से भी है कि भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरे। ऐसी हालत में अक्षर पटेल ड्राप किए जा सकते हैं, लेकिन कानपुर टेस्ट में उनका जैसा प्रदर्शन रहा था ऐसे में उनका बाहर होना संभव नहीं दिख रहा। वहीं उमेश यादव प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मो. सिराज/इशांत शर्मा, उमेश यादव।

Related Articles

Back to top button