ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

मीरजापुर में ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडग़ंज बाजार के पास गुरुवार को ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत हो गई। हादसे से नाराज स्वजनों ने ग्रामीणों संग मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज व सीओ उमाशंकर के आश्वासन पर जाम समाप्त हो गया।

लहुरियादह गांव निवासी दूधिया दीनदयाल यादव 55 प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी घर से दूध बेचने के लिए ड्रमंडगंज बाजार निकले थे। वे सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही बस को रोका, बस रूकने के बावजूद ड्रमंडगंज के लिए परिचालक ने दूधिया को बैठाने से इंकार कर दिया । बस जैसे ही आगे बढ़ी कि पीछे से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट आने से दूधिया दीनदयाल यादव की मौके पर मौत हो गई। दूधिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

ट्रक चालक घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर ट्रक को सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक लालगंज हेमंत सिंह ने आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन स्वजन डीएम, एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम लालगंज विजय नारायण सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने स्वजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर आर्थिक सहायता दिलाने व ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए तीन घण्टे बाद जाम को समाप्त करा दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री कल्याण बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। मृतक के तीन पुत्र हैं तीनों विवाहित हैं। मृतक के पास पांच बिस्वा जमीन थी और दूध बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था।

Related Articles

Back to top button