ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

मुजफ्फरनगर में बंदूक से चली गोली गार्ड की गर्दन में लगी, मेरठ रेफर

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली गार्ड की गर्दन में लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

खतौली निवासी समुंदर सेन सिक्योर वैल्यू सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है। फिलहाल उसकी डयूटी सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में लगी थी। सुबह नौ बजे समुंदरसेन बैंक पहुंचा था। इसके बाद वह बंदूक बराबर में रखकर बैठा हुआ था। अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली समुंदर की गर्दन में लगने से वह लहूलुहान हो गया। फायरिंग की आवाज से बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर सिविल लाइन इंस्पेक्टर बीएस रावत मौके पर पहुंचे और गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button