ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
देश

कोरोना महामारी ने देश और दुनिया को सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रभावित किया: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान कोरोना महामारी ने देश और दुनिया को सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रभावित किया है और आने वाले समय मे ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के कारण दुनिया भर में चिंता है। लोकसभा में नियम 193 से तहत आज कोविड 19 महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा से पहले बिरला ने सदस्यों से अपील कर कहा कि इस विषय पर सदन में स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिये और सभी सदस्यों को सुझाव देने चाहिए।

शिवसेना के विनायक राउत ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना के हालात को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पीएम केयर फंड से जो ‘वेंटिलेटर’ उपलब्ध कराए गए थे उनमें अधिकतर काम नहीं करते थे। जिन कंपनियों ने वो आपूर्ति की उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए। उसी तरह कोरोना के नाम पर जिन अस्पतालों और चिकित्सकों ने मरीज़ों को लूटने का कार्य किया उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

राउत ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में केंद्र सरकार ने कोरोना टीके की अधिक डोज की आपूर्ति की गई जो अनुचित है। भाजपा के रतन लाल कटारिया ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओ ने कोरोना काल ने भी स्वार्थ की राजनीति की और कोरोना टीके पर सवाल उठाये जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना महामारी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से सुधार हुआ है जो सरकार की योजनाओं और नीतियों का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button