ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

फ्लिपकार्ट से धोखाधड़ी: ईएमआइ नंबर बदलने वाले चार पकड़ाए

बिलासपुर। ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज आफर में ग्राहकों की ओर से धोखाधड़ी के मामले का साइबर सेल और सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित ई-कामर्स कंपनी को चूना लगाकर लोगों को कम दाम में महंगे मोबाइल बेचा करते थे। पुलिस ने चारो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

एसएसपी दीपक झा ने बताया कि फ्लिपकार्ड की लाजिस्टिक कंपनी के हब इंचार्ज रोशन खान(28) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से कंपनी की ओर से मोबाइल पर एक्सचेंज आफर चलाया जा रहा है। इसमें पुराने मोबाइल का मूल्यांकन कर नए मोबाइल की कीमत से घटाकर दिया जा रहा था। कर्मचारी केवल ईएमआइ नंबर चेक कर पुराना मोबाइल ले रहे थे। पुराने मोबाइल जब कंपनी के हेड आफिस पहुंचे तो गड़बड़ी की जानकारी हुई।

इसके बाद कंपनी ने इस आफर को बंद कर दिया। साथ ही सभी मोबाइल की जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र से 50 से अधिक लोगों ने अपने पुराने मोबाइल का ईएमआइ नंबर बदल दिया है। शिकायत पर एसएसपी दीपक झा ने साइबर सेल के निरीक्षक कलीम खान को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर साइबर सेल की टीम ने फ्लिपकार्ट कंपनी से संपर्क कर मामले में और जानकारियां जुटाई। तकनीकि जांच में पता चला कि मुंगेली के सिंधी कालोनी में रहने वाला अजय दावड़ा अपने साथियों के साथ धोखाधड़ी में शामिल है। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की

इसमें पता चला कि अजय अपने साथियों, दुर्गेश कुमार वर्मा(31) निवासी पथरिया, अनमोल सोनकर(33) निवासी दाउपारा मुंगेली व प्रमोद पाण्डेकर(23) दाउपारा मुंगेली के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लैपटाप और 152 मोबाइल जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button