ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...
देश

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को देहरादून में करेंगे रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देहरादून आ रहे हैं और यहां वह एक जनसभा को संबोधित करने के अलावा 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकर्पण करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलदीप कुमार ने यहां शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढे़ बारह बजे रैली स्थल ‘परेड ग्राउंड’ पहुंचेंगे जहां वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली बड़ी परियोजनाओं में 120 मेगावाट की व्यासी पन बिजली परियोजना और ‘चारधाम ऑलवेदर’ सड़क परियोजना का राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग तथा श्रीकोट के बीच 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा शामिल है।

इसके अलावा, वह ‘ऑलवेदर’ सड़क परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी और कौडयाल के बीच 33 किलोमीटर के हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे । कुल मिलाकर प्रधानमंत्री सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और बदरीनाथ के लिए 220 करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी वर्तमान 248 किलोमीटर से घटकर 180 किलोमीटर रह जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में कहा कि इन परियोजनाओं से पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगीकीकरण को बढ़ावा मिलेगा, पलायन पर रोक लगेगी और पर्यटन क्षेत्र को लाभ होने से आर्थिकी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपा ने एक लाख से ज्यादा लोगों के आने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री अजय कुमार ने शुक्रवार को यहां पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक की और तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के अलावा उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ रैली स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Related Articles

Back to top button