ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

यूपी और दिल्ली के साथ हरियाणा के लिए वरदान साबित होगी सड़क

ग्रेटर नोए़डा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी के लिए काम जल्द शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से यमुना एक्सप्रेस वे तक सड़क निर्माण के साथ ही चार लूप के इंटरचेंज व एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार तक सड़क का निर्माण भी करेगा। पिछले दिनों शासन में हुई बैठक में सड़क व इंटरचेंज के लिए जमीन अधिग्रहण पर आने वाली लागत को वहन करने पर चर्चा हुई।

बल्लभगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से नोएडा एयरपोर्ट तक छह लेन सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के जरिये फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आने-जाने वाले आसानी से नोएडा एयरपोर्ट तक आ सकेंगे। आइजीआइ एयरपोर्ट दिल्ली से भी नोएडा एयरपोर्ट जुड़ जाएगा।

करीब 31 किमी लंबी सड़क का आठ किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। सड़क का निर्माण एवं इसकी लागत को एनएचएआइ वहन करेगा। सड़क के लिए 67 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत होगी। अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। यह सड़क यमुना एक्सप्रेस वे के 32 किमी प्वाइंट पर इंटरचेंज से जुड़ेगी।

बताया जा रहा है कि इंटरचेंज के निर्माण के लिए 19 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत होनी है। इंटरचेंज से नोएडा एयरपोर्ट तक साढ़े सात सौ मीटर लंबी एलिवेटेड सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी भी एनएचएआइ को सौंपी गई है।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की दूरी होगी कम

नई सड़क से उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बीच दूरी कम होगी। अभी तक फरीदाबाद जाने के लिए दो रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली होकर हैं। नई छह लेन सड़क से फरीदाबाद के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा। एफएनजी व ग्रेटर नोएडा-मंझावली के बीच यमुना पर पुल निर्माण हो रहा है।

बता दें कि हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट तक छह लेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू हो चुका है। यह सड़क नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के साथ आइजीआइ एयरपोर्ट दिल्ली से भी कनेक्टिविटी देगी। खुर्जा से जेवर तक चार लेन सड़क बनाकर एनएच 34 से जोड़ा जाएगा। इसकी व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार हो रही है। ग्रेटर नोएडा में बनने वाले लाजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब को भी एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी दी जाएगी। ट्रांसपोर्ट हब में रेलवे टर्मिनल के साथ इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनने जा रहा है। इसके साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर जगनपुर गांव के नजदीक इंटरचेंज बनाया जाएगा। रेल व सड़क कनेक्टिविटी दिल्ली एनसीआर को एक शहर की परिकल्पना को साकार रूप देगी। दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर की दूरी सिमट जाएगी।

Related Articles

Back to top button