ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

फिल्म 3 Idiots की तर्ज पर यूपी में चलती बस में वीडियो कालिंग से कराया महिला का प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

बहराइच। फिल्म और उनके किरदार वास्तविक जीवन में भी अहम भूमिका निभा देते हैं। फिल्म थ्री इडियट्स में वीडियो कालिंग से प्रसव का प्रकरण शायद ही कोई भूल सके। लखनऊ से बहराइच जा रही बस में बाराबंकी भी कुछ ऐसा ही हुआ। चलती बस में वीडियो कालिंग से एक महिला का प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ तथा सुरक्षित हैं। रील लाइफ के किरदार को रियल लाइफ में निभाने वाली महिला इस प्रसव को कराने के बाद सैकड़ों लोगों के जेहन में नायिका बन गई है।

बहराइच में शुक्रवार को फिल्म थ्री इडियट्स का एक सीन जीवंत हो गया। यहां पर रैंचों (आमिर खान) नहीं बल्कि एक सामान्य महिला नायिका बनकर उभरी। थ्री इडियट फिल्म का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जब रैंचो (आमिर खान) अपने साथियों के साथ प्रसव पीड़ा से परेशान करीना कपूर की बहन की वीडियो कालिंग से डिलिवरी कराते हैं। ऐसा ही सीन शुक्रवार को लखनऊ से बहराइच आ रही बस में जीवंत हुआ। अंतर इतना रहा कि यहां कोई नायक नहीं, बल्कि एक सामान्य महिला नायिका बनकर उभरी और उसने बस में वीडियो कालिंग के जरिये सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली।

फखरपुर इलाके धर्मनपुर की रहने वाली गर्भवती रुखसाना शुक्रवार को लखनऊ इलाज कराने गई थी। देर शाम रोडवेज बस संख्या यूपी 33 एटी 4618 से लखनऊ से बहराइच आने के लिए बस में सवार हो गईं। बाराबंकी जिले के मसौली से आगे बस पहुंचते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की चीख पुकार सुनकर बस में सवार यात्री प्रज्ज्वल त्रिपाठी ने लोगों से सहायता मांगी। इसी बस सवार महिला शालू श्रीवास्तव तत्काल पास पहुंची। महिला ने अपनी सेवानिवृत एएनएम सास को वीडियो कालिंग कर सुरक्षित प्रसव के लिए मदद मांगी। सास प्रेमा श्रीवास्तव के बताए गए तरीके से महिला ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा को सुरक्षित देख बस में सवार यात्रियों ने महिला की सराहना की।

Related Articles

Back to top button