ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

लोकपाल जस्टिस पीसी घोष ने कहा, हर व्यक्ति को प्रयास करके देश को बढ़ाना है फिर कोई पंगा नहीं ले सकेगा

रायपुर। भारत के लोकपाल जस्टिस पीसी घोष ने कहा की भारत का हर युवा जिस दिन अपने संविधान में दिए गए कर्तव्य और अधिकार को समझ लेगा, उस दिन भारत से कोई पंगा नहीं लेगा। पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में जो ताकत है उसे युवाओं को जानना जरूरी है और यह की शिक्षा से ही प्राप्त हो सकता है।

भारतीय संविधान के प्रति युवाओं को जागृत करने के लिए युवा चेतना की ओर से भारत, संविधान और युवा पर सेमिनार का आयोजन राजधानी रायपुर के एक होटल में किया गया। सेमिनार में देश के लोकपाल जस्टिस पीसी घोष मुख्य अतिथि रहे। जस्टिस पीसी घोष मानवाधिकार के विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने युवाओं को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा शिक्षा प्राप्ति के बाद जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुल जाते हैं। उन्होंने कहा आगे बढ़ने के लिए युवाओं को सकारात्मक सोच रखना जरूरी है।

वहीं युवा चेतना की ओर से संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी भी अपनी बात रखकर युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आइआइटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर रजत मूना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर सत्येंद्र सिंह सेगर, एंटरप्रेन्यर मनोज गोयल भी वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button