ब्रेकिंग
लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा... जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र...
देश

जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर और उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने यी जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के पोशकार इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया । उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान ए बी हमीद नाथ के रूप में की गयी है जो बडगाम जिले का रहने वाला हैं। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन, पिस्तौल की पांच गोलियां और एक चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।  उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नाथ फरवरी 2021 से सक्रिय आतंकवादी है। उन्होने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button