ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मिल गया लखनऊ से गायब फाइटर प्लेन मिराज का टायर, युवक बोला- ट्रक का पहिया समझ कर ले गया था

लखनऊ: राजधानी ​लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के शहीद पथ से बीते दिनों गायब हुए फाइटर प्लेन मिराज का टायर आखिरकार मिल गया है। जिन लोगों ने इस पहिए को चुराया था, उन्होंने ही इसे लौटा दिया है। इस टायर को दीपराज और हिमांशु नाम के युवक ले गए थे। युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि ये पहिया मिराज का है। हम इसे ट्रक का पहिया समझकर ले गए थे। हालांकि, टायर मिलने के बाद अभी भी आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ड्राइवर और क्लीनर के अनुसार जब घर पहुंचकर उन्होंने देखा तो यह ट्रक के टायर से भिन्न था। अगले दिन समाचारपत्रों में खबर देखी तो डर गए। इसके बाद खुद टायर ले जाकर एयरफोर्स अधिकारियों के सपुर्द कर दिया।

इस मामले में लखनऊ के आशियाना थाने में ट्रक ड्राइवर हेम सिंह रावत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बयान जारी कर चोरी हुए टायर के मिलने की पुष्टि की गई है। बयान जारी कर बताया गया है कि बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर इस टायर को 2 युवकों ने अधिकारियों को सौंप दिया है। ये टायर शहीद पथ के किनारे से चोरी हो गया था। इस मामले में 1 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। इस टायर को दीपराज और हिमांशु नाम के युवकों ने शहीद पद से उठा लिया था। दीपराज, हिमांशु का फूफा लगता है।

दोनों ने बताया कि 26 नवंबर की रात 10:30 से 10:45 के बीच शहीद पथ पर एक टायर मिला था, जिसे वो लोग ट्रक का टायर समझकर घर ले आए थे। उन्होंने बताया कि बाद में 3 दिसंबर को उन्होंने न्यूज में देखा कि मिराज का पहिया चोरी हो गया है। न्यूज में शहीद पथ की घटना ही बताई गई थी, इसलिए उन्हें लगा कि ये वही टायर है। ये टायर भी थोड़ा अलग था। जिसके बाद दोनों ने इस टायर को वायुसेना को सौंप दिया है।

डीसीपी ईस्ट अमित कुमार ने बताया था कि ये ट्रक लखनऊ के बख्शी तालाब एयरबेस से सामान अजमेर जा रहा था। ये ट्रक मिराज फाइटर प्लेन के 5 पहिए लेकर अजमेर जा रहा था, लेकिन इसमें से एक पहिया गायब था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button