ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
टेक्नोलॉजी

Google Photos में जल्द आएगा ये खास फीचर, Non-Pixel यूजर्स छिपा सकेंगे अपनी निजी फोटो और वीडियो

नई दिल्ली। Google ने कथित तौर पर कुछ चुनिंदा नॉन-पिक्सल यूजर्स के लिए अपना सबसे खास फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसका नाम लॉक फोल्डर है। इस फीचर के जरिए यूजर्स Google Photos ऐप में अपनी निजी फोटो और वीडियो को लॉक कर सकेंगे। बता दें कि इस साल मई में कंपनी ने सबसे पहले लॉक फोल्डर फीचर को Pixel स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया था।

एंड्राइड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus और Samsung के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन यूजर्स Google Photos में लॉक फोल्डर फीचर का उपयोग कर पा रहे हैं। इस फीचर को अभी तक सभी एंड्राइड यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है

Google Photos Locked Folder फीचर

Google Photos के लॉक फोल्डर फीचर की मदद से आप अपनी निजी फोटो या वीडियो को पासवर्ड लगाकर लॉक कर सकते हैं। इस फीचर की खास बात यह है कि जिन ऐप्स को आपकी फोटो का एक्सेस मिला है, वो ऐप्स भी आपकी लॉक फोटो या वीडियो तक नहीं पहुंच पाएंगे। इतना ही नहीं यह फीचर लॉक फोटो या वीडियो को डिवाइस से क्लाउड पर अपलोड होने से भी रोकता है।

ऐसे कर सकते हैं Google Photos Locked Folder फीचर का इस्तेमाल

Google ने अभी तक लॉक फोल्डर फीचर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। लेकिन इस फीचर को कई डिवाइस पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे यह पता चला है कि फोटो या वीडियो को कैसे लॉक किया जा सकता है।

  • अगर आपके डिवाइस में Google Photos ऐप नहीं है, तो उसे गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें
  • ऐप ओपन करके राइट-कॉर्नर पर जाकर Utilities पर क्लिक करें
  • अब आपको लॉक फोल्डर फीचर दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें
  • सेट अप बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें
  • यहां स्क्रीन लॉक ऑप्शन को चुनें
  • प्रोसेस पूरा होने के बाद मूव आइटम ऑप्शन के जरिए उन फोटो और वीडियो को ट्रांसफर करें, जिन्हें आप सभी से छिपाना चाहते हैं
  • इसके बाद आपकी फोटो और वीडियो लॉक हो जाएगी

Related Articles

Back to top button