ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

रायपुर में खारुन रिवर फ्रंट के दोनों किनारे को डेवलप करने के लिए फिर बनी योजना

रायपुर। रायपुर की जीवनदायिनी खारुन नदी में गुजरात के रिवर फ्रंट की तर्ज पर रायपुर-दुर्ग के बीच 18 किलोमीटर के किनारों को डेवलप करने की योजना है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य ऐसा किया जाएगा कि लोग किनारों पर आसानी से आना-जाना कर सकें। पिछले दिनों ही सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि खारुन रिवर फ्रंट का डेवलपमेंट अलग तरह से दोनों जिलों के बीच किया जाएगा। इसके बाद रायपुर नगर निगम ने खारुन के चार-चार किमी किनारों को डेवलप करने की योजना पर काम शुरू किया है।

निगम मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से खारुन रिवर फ्रंट डेवलमेंट प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है। गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर खारुन नदी का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके निर्माण से रायपुर शहर को एक और ऐसी जगह मिलेगी, जहां लोग छुट्टियों का आनंद उठा सकेंगे।

महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि खारुन के चार-चार किलोमीटर के किनारों को रायपुर नगर निगम सुंदरीकरण करेगा। शेष योजना लागू करने रायपुर और दुर्ग कलेक्टर की बैठक होने वाली है। गौरतलब है कि पिछले पांच साल में खारुन रिवर फ्रंट को लेकर आधा दर्जन से अधिक योजना बनी, लेकिन ज्यादातर महादेव घाट के आसपास के इलाके का ही सुंदरीकरण किया जा सका।शेष नदी को डेवलप करने की योजना लागू नहीं हो पाया। कोरोना संकटकाल से पहले रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण की नए सिरे से कवायद शुरू की गई थी, लेकिन बाद में यह भी फेल हो गया।

यह होगा काम

खारुन नदी को रिवर फ्रंट की तरह रायपुर और कुम्हारी (दुर्ग) तक विकसित करने के लिए नदी के दोनों ओर के करीब 18 किलोमीटर दायरे को डेवलप करने का काम किया जाएगा। वर्तमान में खारुन के दोनों ओर हरियाली की योजना पर काम किया जा रहा है। रायपुर के हिस्से में आने वाले करीब चार किमी के हिस्से को नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी डेवलप करने वाले हैं। रायपुर के हिस्से में रिवर फ्रंट में छोटे गार्डन, बैठने की जगह, झूले और तीज त्योहार पर लगने वाले मेलों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button