ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
देश

लोकसभा में बोले राहुल, किसानों को मिले उनका हक, आंदोलन में जान गंवाने वालों को मिले मुआवजालोकसभा में बोले राहुल, किसानों को मिले उनका हक, आंदोलन में जान गंवाने वालों को मिले मुआवजा

नई दिल्‍ली। संसद का शीतकालीन सत्र लगातार विपक्ष द्वारा बाधित किया जा रहा है। विपक्ष लगातार अपने निलंबित 12 सांसदों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। संसद में भी शोर-शराबा जारी है। यही वजह है कि किसी भी दिन संसद में शीतकालीन सत्र बिना रुके नहीं चल पा रहा है। सोमवार को भी सदन में नगालैंड के मुद्दे पर विपक्ष का शोर-शराबा देखने को मिला था। अब विपक्ष इस  मांग पर अड़ा है कि इस पर सरकार को गलती माननी चाहिए। बता दें कि इस पूरी घटना पर सोमवार को सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था।

सदन में हो रहे शोर-शराबे को देखते हुए भाजपा की आज पार्लियामेंटरी मीट भी हुई है। इसका मकसद सदन की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सांसदों को मर्यादित बयानबाजी करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। मंगलवार को भी संसद में शोर-शराबे के पूरे आसार है। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में नोटिस देकर अरुणाचल प्रदेश  में सीमा के निकट चीन द्वारा गांव बसाने पर बहस करने की मांग की है।

LIve Updates:-

– एनसीपी सांसद भी गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन में जुटे।

– कृषि कानून के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि इनमें जो किसान पंजाब से थे उन्‍हें वहां की सरकार ने मुआवजा दिया है और कुछ को नौकरी भी दी है। राहुल गांधी ने कहा कि यदि सरकार के पास उन किसानों की लिस्‍ट नहीं है तो उनके पास ये मौजूद है और वो इसको सरकार को देने के लिए तैयार है। उन्‍होंने मांग की कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।

– शोर-शराबे के बीच राज्‍य सभा की कार्रवाई दोपहर दो बजे के लिए स्‍थगित

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि यदि निलंबित सांसद माफी मांगते हैं तो उनके निलंबन पर दोबारा विचार किया जा सकता है। हालांकि विपक्ष इस मांग को पहले ही ठुकरा चुका है।

अधीर रंजन चौधरी ने नगालैंड की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा सदन में दिए गए बयान को हवा हवाई भाषण बताया हे।

– संसद की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस बीच सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने शोर मचाना भी शुरू कर दिया है। संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास विपक्ष के सांसद सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। ये सरकार के मुखिया पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं।

– भाजपा सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है और केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विशेष कोटे से एक सांसद (सांसद) की विवेकाधीन शक्ति को हटाने की मांग की है।

– नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सांसद अगाथा संगमा ने अफस्पा को खत्म करने की मांग को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

– कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एमएसपी अधिनियम की किसानों की मांग, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग पर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

– सूत्रों के मुताबिक आरएस आज से पूरे संसद सत्र का बहिष्कार करेगी। वे संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर एक संक्षिप्त धरना देंगे और औपचारिक रूप से अपने निर्णय की घोषणा करेंगे। धान खरीद, 12 निलंबित सांसद और तेलंगाना से जुड़े अन्य मुद्दों पर टीआरसी ने ये फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button