ब्रेकिंग
Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह...
मनोरंजन

अजय देवगन ने रिलीज किया किया अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का हिंदी ट्रेलर

नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा से एक दमदार फिल्म पुष्पा द राइज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में तेलुगु सिनेमा के जबरदस्त एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। पुष्पा अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया, जिसे अजय देवगन ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।

पुष्पा फिल्म दो भागों में आएगी। पहला भाग पुष्पा पार्ट-1 द राइज 17 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। कहानी चंदन की लकड़ी की तस्करी की पृष्ठभूमि पर लिखी गयी है और आंध्र प्रदेश के सेशाचलम के जंगलों में स्थापित की गयी है। अल्लू अर्जुन स्थानीय लकड़हारा पुष्पा राज के किरदार में हैं, जो तस्करी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। अपनी कुल्हाड़ी से पुष्पा भ्रष्टाचार की गर्दन भी काट रहा है।

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है। पुष्पा के किरदार को बेखौफ और दिलेर दिखाया गया है, जिसके सामने मुश्किलें भी बौनी साबित हो जाती हैं। रश्मिका मंदाना स्थानीय लड़की के रोल में है, जिससे पुष्पा को प्यार हो जाता है। ट्रेलर के दृश्य नाटकीय होते हुए भी एक वास्तविकता का आभास देते हैं। किरदारों के लुक, गेटअप और दृश्य संयोजन इस तरह रखा गया है कि उनमें वास्तविकता की झलक नजर आती है। पुष्पा में मलयालम सिनेमा के बेहतरीन कलाकार फहाद फासिल भी अहम भूमिका में हैं। उनका यह तेलुगु डेब्यू है। हालांकि, ट्रेलर में फहाद के किरदार पर अभी अधिक फोकस नहीं किया गया है।

रश्मिका मंदाना पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रही हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिंदी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी। पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया है, जो अल्लू के साथ आर्य और आर्य 2 बना चुके हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन लो वे होम से होगा, जो अंग्रेजी के अलावा हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म की भी काफी हाइप है और पुष्पा को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Related Articles

Back to top button