ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्‍टर क्रैश का वीडियो आया सामने

नई दिल्‍ली। देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश स्‍तब्‍ध है। हर कोई उन्‍हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। अब एक वीडियो सामने आया है जो इस हेलीकाप्‍टर के क्रैश होने से पहले का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ स्‍थानीय पर्यटकों ने बनाया था। इसमें देखा जा सकता है कि क्रैश होने से पहले हेलीकाप्‍टर काफी नीचे उड़ रहा था और वहां पर घने बादल छाए थे। माना जा रहा है कि बुधवार को जब ये हेलीकाप्‍टर क्रैश हुआ उस वक्‍त मौसम बेहद खराब था और पायलट को शायद देखने में काफी दिक्‍कत आ रही होगी।

Latest Update:-

– मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में सीडीसी जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी के पार्थिव शरीर को रखा गया है। यहां पर सैनिक सम्‍मान के साथ उनको वहां पर अंतिम विदाई दी जा रही है। इसके बाद इन्‍हें वायु सेना के विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा। उन्‍हें अंतिम श्रद्धांजलि देने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भी आएंगे।

– तमिलनाडु के फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की टीम इसके डायरेक्‍टर श्रीनिवासन के नेतृत्‍व में मौके (कुन्‍नूर के केट्री) पहुंची है।

– हेलीकाप्‍टर का ब्‍लैक बाक्‍स मिला, जांच में मिलेगी मदद। इसमें रिकार्ड होती है पायलट और एटीसी के बीच की सारी बातचीत।

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी तमिलनाडु के डीजीपी सेलेंद्र बाबू के साथ  हादसे वाली जगह पर मुआयने के लिए पहुंचे हैं। आपको बता दें कि वायु सेना की तरफ से इस हादसे की जांच के आदेश बुधवार को ही दे दिए गए थे।

– रक्षा मंत्री करीब सुबह 11:30 बजे सदन को इस हादसे की जानकारी देंगे।

– हादसे वाली जगह से मलवे को हटाकर एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। इसको एकत्रित करके हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

– सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत इस हादसे में शिकार हुए सभी लोगों के पार्थिव शरीर आज दिल्‍ली लाए जाएंगे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button