ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

रोहित शर्मा बने भारत के नए वनडे कप्तान, इस दिग्गज को मिलेगी उपकप्तानी!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने बुधवार 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। इसी के साथ ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वनडे प्रारूप में अब विराट कोहली नहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। रोहित शर्मा को टेस्ट प्रारूप में भी टीम की उपकप्तानी मिल गई है। ऐसे में अब सीमित ओवरों की क्रिकेट में उपकप्तान कौन होगा, ये दिलचस्प सवाल है।

वनडे और टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि टीम इंडिया का उपकप्तान सीमित ओवरों की सीरीज में कौन होगा, इसका जवाब शायद केएल राहुल के रूप में होगा। केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। ऐसे में संभव है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में केएल राहुल ही टीम के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा कई खिलाड़ी इस रेस में हैं

ये खिलाड़ी भी हैं रेस

सीमित ओवरों की क्रिकेट में उपकप्तान की रेस में केएल राहुल सबसे आगे हैं, लेकिन उनको विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत से टक्कर मिल रही है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी सीमित ओवरों की उपकप्तानी हासिल करने वालों के दावेदारों में शुमार हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम गेंदबाजों को उपकप्तानी या कप्तानी मिली है। ऐसे में श्रेयस अय्यर का दावा भी उपकप्तान के लिए मजबूत लग रहा है, जो अब तीनों फार्मेट में रन बना रहे हैं।

केएल राहुल क्यों हैं आगे

आस्ट्रेलिया के दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं गए थे। वहां, विराट कोहली टीम के कप्तान थे और केएल राहुल को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। इसके अलावा जब विराट ने टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी तो रोहित शर्मा के कप्तान बनाए जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में केएल राहुल टीम के उपकप्तान थे। ऐसे में केएल राहुल उपकप्तान बनाए जाने की रेस में सबसे आगे हैं।

Related Articles

Back to top button