ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मनोरंजन

कटरीना कैफ की तरह बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज ने भी चुने उम्र में छोटे पार्टनर्स, 3 महीने से लेकर 12 साल तक छोटे हैं पति

नई दिल्ली। साल 2021 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी में बस चंद घंटे बाकी हैं। आज (9 दिसम्बर) कटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी करके आधिकारिक तौर पर ‘कटरीना कैफ कौशल’ हो जाएंगी। कटरीना और विक्की की शादी कई कारणों से लगातार चर्चा में है। इनमें से एक है, दोनों की उम्र का बड़ा फासला। विक्की, कटरीना से पांच साल छोटे हैं।

कंगना रनोट ने विक्की और कटरीना की शादी को जेंडर स्टीरियोटाइप तोड़ने वाला करार दिया है। एक सोशल पोस्ट में कंगना ने दोनों कलाकारों का नाम लिये बगैर लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब महिलाएं इस बात के लिए बधाई की पात्र हैं कि वो इस धारणा को तोड़ रही हैं कि शादी के लिए लड़की उम्र में छोटी और लड़का बड़ा होना चाहिए। कंगना की इस टिप्पणी की रोशनी में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड शादियों के बारे में, जिन्होंने इस जेंडर स्टीरियोटाइप को तोड़ा।

कटरीना के बाद इसकी ताजा मिसाल हैं प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ भारत में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। प्रियंका की शादी में निक का पूरा परिवार अमेरिका से भारत आया था। जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के कार्यक्रम दो दिन चले थे। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। उम्र के इस बड़े फासले को लेकर उस वक्त भी काफी कुछ कहा गया था। प्रियंका ने इंटरव्यूज में इसको लेकर बात भी की थी।

वैसे, कटरीना और प्रियंका अब एक फिल्म में भी साथ आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। आलिया भट्ट भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। कई साल पहले सारा अली खान की मॉम अमृता सिंह ने भी इस जेंडर स्टीरियोटाइप को ब्रेक किया था, जब उन्होंने खुद से लगभग 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ की उम्र उस वक्त सिर्फ 21 साल थी। यह शादी भी खूब चर्चा में रही थी। हालांकि, 2004 में उनका तलाक हो गया था। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से की, जो उनसे लगभग 10 साल छोटी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन, पति अभिषेक बच्चन से 4 साल बड़ी हैं। इन दोनों की शादी कई कारणों से चर्चा में रही थी। दोनों की कैमिस्ट्री देखकर उम्र का पता ही नहीं चलता। 2021 में राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफिक फिल्म केस की वजह से शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में रही थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वो राज से अलग हो सकती हैं। मगर, शिल्पा ने ऐसी सभी खबरों को गलत साबित किया। शिल्पा, राज से तीन महीने बड़ी हैं।

इनके अलावा अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया, फराह खान-शिरीष कुंद्र, आदित्य पंचोली-जरीना वहाब, अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, नम्रता शिरोडकर- महेश बाबू और सुनील दत्त-नरगिस ऐसे बॉलीवुड सेलेब्रिटी रहे हैं, जिनकी पत्नी की उम्र पतियों से अधिक रही।

Related Articles

Back to top button