ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

एशेज सीरीज: पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 220/2

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा के ब्रिस्बेन में जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया की टीम अच्छी स्थिति में है, क्योंकि टीम ने ट्रेविस हेड की 152 रन की पारी के दम पर पहली पारी के आधार पर 278 रन की बढ़त हासिल की। हालांकि, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 70 ओवर में 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं। जो रूट 86 और डाविड मलान 80 रन बनाकर नाबाद हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम अभी भी 58 रन पीछे है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी, रूट और मलान की फिफ्टी

278 रन की बढ़त आस्ट्रेलिया को देने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी तो टीम को फिर से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। इंग्लैंड का पहला विकेट रोरी बर्न्स के रूप में गिरा, जो 13 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 23 रन था। वहीं, दूसरा झटका मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड को दिया, जब उन्होंने हसीब हमीद को 27 रन चलता किया।

इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट पहली पारी में फ्लाप रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 80 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, डाविड मलान ने 121 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

गाबा टेस्ट मैच के दो दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 147 रन के जवाब में 7 विकेट खोकर 343 रन बना लिए थे। इस स्कोर में टीम ने 82 रन जोड़े और टीम आल आउट हो गई। आस्ट्रेलिया के लिए 152 रन की पारी ट्रेविस हेड ने खेली, जबकि डेविड वार्नर 94 रन, मार्नस लाबुशाने 74 रन और मिचेल स्टार्क 35 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए 3-3 विकेट ओली राबिन्सन और मार्क वुड ने चटकाए, जबकि 2 विकेट क्रिस वोक्स के खाते में गए। एक-एक सफलता जैक लीच और जो रूट को मिली।

Related Articles

Back to top button