ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

जब देश CDS रावत के निधन पर शोक में डूबा हुआ था तब प्रियंका गांधी गोवा में डांस कर रही थीं- अमित मालवीय

नई दिल्ली:  भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर जमकर निशाना साधा। अमित मालवीय ने ट्विट कर  लिखा है कि जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा हुआ था, प्रियंका गांधी गोवा में डांस कर रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।

 भाई की ही तरह प्रियंका गांधी भी गोवा में डांस कर रही हैं
इतना ही नहीं अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि जब 26/11 का हमला हुआ था, उस दिन सुबह काफी देर तक राहुल गांधी पार्टी करते रहे थे। इसके आगे उन्होंने लिखा है कि अपने भाई की ही तरह प्रियंका गांधी भी गोवा में डांस कर रही हैं। वह भी एक ऐसे वक्त में जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा हुआ है। जनरल रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसके आगे अमित मालवीय ने लिखा है कि क्या इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी। दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को उनकी बेटियों ने एक ही चिता पर मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि  बुधवार को, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत (63), उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था।

 प्रियंका गांधी ने गोवा में लोक कलाकारों संग किया डांस
बता दें कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को गोवा में लोक कलाकारों के बीच थी इस कार्यक्रम के दौरान ही प्रियंका गांधी डांस करती नज़र आ थी।  क ट्वीट में उन्होंने एमीलिया फर्नांडिस नाम की लोक कलाकार से मिलने का जिक्र किया है। प्रियंका ने लिखा है कि मोरपिला में एक शानदार लोक नृत्य कलाकार एमीलिया फर्नांडिस से मुलाकात हुई। उनके साथ खाना खाते वक्त संस्कृति, लोकनृत्य व गांव की हरियाली से जुड़ी ढेर सारी बातें की

Related Articles

Back to top button