ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मनोरंजन

दिलीप कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सायरा बानो ने लिखा खत, कहा- ‘हम साथ थे, हैं और रहेंगे’

नई दिल्ली। शनिवार 11 दिसंबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जा रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं औऱ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलीप साहब का जन्मदिवस मना रहे हैं। इस खास मौके पर सायरा बानो ने दिलीप साहब को खास अंदाज में बर्थडे एनिवर्सरी विश की है। साथ ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी को शांति से मनाने की अपील की है।

‘हम साथ थे और रहेंगे’

बता दें कि कई सालों से लंबी बीमारी को मात देते आ रहे दिलीप कुमार ने इस साल 7 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो ने खत लिखकर दिलीप साहब को बर्थडे विश करते हुए लिखा, हम साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे। मैं अभी अकेली नहीं हूं हाल में सायरा बानो ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर कहा था कि, वो हमारे बीच हैं, धीरे से मेरा हाथ पकड़ रहे हैं और अपनी भावनाओं को बिना बोले व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि मैं अभी और हमेशा के लिए कभी अकेली नहीं हूं।

आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने साल 1966 में अभिनेत्री सायरा बानो से 11 अक्टूबर, 1966 को 44 साल की उम्र में शादी रचाई थी। वहीं दिलीप साहब की प्रोफेशनल लाइक की बता करें तो उन्होंने साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।

इसके बाद उन्होंने, दाग, मुगल ए आजम, मशाल, शक्ति, देवदास, गंगाजमुना, नया दौर, मधुमति, क्रांति, कर्मा राम औऱ श्यम, नदिया के पार, अमर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दिग्गज अभिनेता को आखिरी बार साल 1998 में आई उमेशा मेहरा की फिल्म किला में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा ने भी अहम किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button