ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
देश

मदुरै में अब बिना टीकाकरण वाले निवासियों के सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश पर लगी पाबंदी

मदुरै। जिला कलेक्टर डा. एस. अनीश शेखर ने सूचित किया है कि जिन लोगों ने कोविड-19 का टीका नहीं लगाया है, उन्हें 13 दिसंबर से मदुरै जिले में सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, जिन लोगों ने मदुरै में टीका नहीं लगवाया है, उन्हें उचित मूल्य की दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सुपरमार्केट, थिएटर, शादी हाल, शापिंग माल, परिधान की दुकानों, बैंकों और शराब की दुकानों सहित सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।

नोटिस में आगे कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा उन लोगों को पकड़ा जाएगा, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। इससे पहले, प्रशासन ने लोगों को COVID-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।

जिला कलेक्टर ने कहा था, लोगों को COVID-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसमें विफल रहने वाले लोगों को होटल, शापिंग माल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इस बीच, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, तमिलनाडु ने अब तक 7,46,84,956 COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी है।

Related Articles

Back to top button