ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक, अब है सुरक्षित; PMO ने कहा- उस समय के ट्वीट को करें इग्नोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने बिटक्वाइन से संबंधित ट्वीट भी किए। हालांकि इसपर तुरंत एक्शन लिया गया और अब अकाउंट सुरक्षित है यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार सुबह दी गई। साथ ही PMO ने ट्वीट कर कहा कि उस समय किए गए  ट्वीट को नजरअंदाज करें। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रधानमंंत्री मोदी का व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल हैकर्स के हाथ में कितनी देर तक रहा।

जानें हैकर्स ने क्या किया था ट्वीट-

रविवार, 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india…… भविष्‍य आज आया है!’

सोशल मीडिया पर मची हलचल

प्रधानमंत्री मोदी का अकाउंट हो सकता है तो हमारा क्यों नहीं… इस तरह की प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर वायरल हो गई। बता दें कि भारत सरकार की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई है।

ट्विटर पर PM मोदी के हैं 73 मिलियन फालोअर्स 

बता दें कि माइक्रो ब्लागिंग साइट पर प्रधानमंत्री मोदी के 73 मिलियन फालोअर्स हैं। जैसे ही इसकी जानकारी ट्विटर को मिली इसने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

2020 में भी हुआ था कुछ ऐसा, मांगे गए थे क्रिप्टोकरेंसी

उल्लेखनीय है कि साल 2020 के सितंबर में भी प्रधानमंत्री की वेबसाइट narendramodi.in के ट्विटर अकाउंट के साथ भी ऐसा ही हुआ था और इसके फालोअर्स से राहत कोष में ‘क्रिप्टोकरेंसी’ डोनेट करने को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button