ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
विदेश

तकनीक और आर्थिक जगत में UAE के साथ सहयोग बढ़ाएगा भारत

दुबई पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ अपने संबंध नए क्षेत्रों में विकसित करना चाहता है और ये क्षेत्र तकनीक और आर्थिक सहयोग के होंगे। विदेश सचिव यहां पर दो दिन के इंडिया ग्लोबल फोरम 2021 आयोजन में भाग लेने के लिए आए हैं।  भारतीय विदेश सचिव ने कहा- भारत, UAE और दुबई एक-दूसरे के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। यह दुनिया का बहुध्रुवीय सहयोग है। हमारे बीच तेजी से सहयोग बढ़ रहा है। एक-दूसरे के हितों को पूरा करने की सोच विकसित हो रही है इसलिए हमारे संबंधों का भविष्य बहुत अच्छा है।

श्रृंगला ने कहा कि फाइनेंशियल टेक्नोलाजी में हम साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। भारत इस क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहा है। श्रृंगला ने कहा कि हम सदियों पुराने व्यापार सहयोगी हैं। भारत के साथ खाड़ी देशों के बहुत पुराने रिश्ते हैं। UAE के साथ ऊर्जा क्षेत्र में हमारा सहयोग ऊंचाइयां छू रहा है। UAE ने भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए निवेश किया है। इसके अतिरिक्त भी कई महत्वपूर्ण कंपनियों में UAE का निवेश है। यह प्रदर्शित करता है कि हमारा एक-दूसरे पर भरोसा कितना मजबूत है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप स्थापित हो रहे हैं और सफल हो रहे हैं। 2021 में स्थापित 42 स्टार्टअप ऐसे हैं जिन्होंने महज एक साल में प्रगति की तेज गति पकड़ ली है। उनकी एक साल की सफलता का प्रतिशत 20 रहा है। वे बहुत जल्द निवेशित धनराशि को दोगुना करने वाले हैं। इस तरह के स्टार्टअप के जरिये हमें विकास की गति तेज करनी है।

Related Articles

Back to top button