ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, नदी में गिरी बस, 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस पश्चिम गोदावरी जिले में जंगारेड्डीगुडेम के करीब बुधवार को नदी में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें बस का चालक भी शामिल है। हादसे में जख्मी हुए कम से कम 12 मुसाफिरों को जंगारेड्डीगुडेम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को एलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। आरटीसी और राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बस का कंडक्टर और कई अन्य यात्री बच गए हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बस में 45 यात्री सवार थे और दो चालक दल के सदस्य थे।

पश्चिम गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने एलुरु ने बताया कि बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना के असवरापेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रही थी। बस चालक ने जलेरू नदी के ऊपर बने पुल पर विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से बचने के लिए अपना रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन वह बस से नियंत्रण खो बैठा। शर्मा ने कहा, “बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हमने अब तक नौ शव बरामद किए हैं, जिनमें पांच महिला यात्री और चालक अप्पा राव शामिल है।” इस बीच, राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

परिवहन मंत्री पी वेंकटरमैया (नैनी) ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी। राज्यपाल बी.बी. हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पश्चिम गोदावरी के जिला कलेक्टर कार्तिकेय मिश्रा को घायल यात्रियों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस शैलजानाथ और भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button