ब्रेकिंग
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ...
देश

PUBG के लिए बेटे ने किया अपहरण का नाटक, पैरेंट्स को फोटो भेजकर बोला- 4 लाख दो, किडनैप हो गया हूं

नई दिल्ली। आनलाइन गेम PUBG का बच्चों में जबरदस्त क्रेज है। सिर्फ बच्चे ही नहीं युवा भी घंटों तक इस गेम को खेलते हैं। हालांकि, कई बच्चों में इस गेम की बुरी लत भी देखी जाती है। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। 19 साल के एक लाडले को पबजी की ऐसी लत लगी कि उसने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। मामले का जब खुलासा हुआ तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वही, युवा की इस हरकत के बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गई

छत्तीसगढ़ में जन संपर्क आयुक्त दीपाशुं काबरा ने एक फोटो ट्वीट की है। ये फोटो उसी युवा की है जिसने पबजी के चक्कर में अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। आईपीएस अधिकारी के मुताबिक, ये मामला बिलासपुर जिले का है। 19 वर्षीय एक युवा ने अपने हाथ पैरों को रस्सी से बांधकर एक तस्वीर ले ली। युवा ने अपने माता-पिता को बताया कि वो किडनैप हो गया है। इसके लिए उसने चार लाख रुपये फिरौती की डिमांड भी की।

वही, अपने लाल की तस्वीर देखकर माता-पिता भी परेशान हो गए. बच्चे के हाथ पैरों में रस्सी बंधी थी और मुंह को टेप से बंद किया हुआ था. माता-पिता ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो युवा द्वारा रची गई पूरी कहानी का पर्दाफाश हुआ।

Related Articles

Back to top button