ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

बिहार में ओमिक्रोन के अलर्ट के बीच कोरोना से बचाव की नई गाइडलाइन जारी, जारी रहेगी आनलाइन पढ़ाई

पटना। देख में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) की एंट्री के साथ बिहार में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच राज्‍य में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते नए मामलों को देखते हुए तीसरी लहर (Third Wave of CoronaVirus) की आशंका गहरा गई है। इसके बाद बिहार सरकार ने इस महामारी से बचाव की नई गाइडलाइन (New CoronaVirus Guideline) जारी कर दी है। इसके अनुसार सभी शिक्षण संस्‍थानों में आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। सभी धार्मिक व सार्वजनिक आयोजन कोविड प्रोटोकोल (COVID Protocol) के तहत ही होंगे। साथ विदेशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन रखा जाएगा।

शिक्षण संस्‍थानों को जारी रहेगी आनलाइन शिक्षा

राज्य सरकार ने अपने दिशा-निर्देश में शिक्षण संस्‍थानों को आनलाइन शिक्षा जारी रखने को कहा है। साथ ही बच्‍चों को शारीरिक दूरी के पालन व मास्‍क के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।

आधी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हाल व जिम

सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, मनोरंजन व खेलकूद आदि के आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही होंगे। सिनेमा हाल व जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे।

सार्वजनिक वाहनों में खड़े होकर यात्रा प्रतिबंधित

सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में भीड़ पर सख्‍ती की जाएगी। ऐसे वाहनों में बगैर मास्‍क पहले व खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं रहेगी। निजी वाहनों में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

एयरपोर्ट एवं रेलवे व बस स्टेशनों पर निगरानी

स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमण की दो लाख से अधिक जांच करेगा। जांच में लगातार वृद्धि करेगा। साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और राज्य की सीमा से लगने वाले जिलों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बिहार में अलर्ट मोड में रखे जाएंगे अस्‍पताल

बिहार के सभी जिलाधिकारियों, आरक्षी अधीक्षकों और सिविल सर्जनों को ओमिक्रोन के संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए पहले से तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों की व्यवस्था, विशेषकर आइसीयू व आक्‍सीजन की उपलब्धता की रखी जाएगी। प्रशिक्षित स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है

गाइडलइन के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोरोनावायरस के प्रसार को रोककर महामारी पर लगाम लगाने के लिए बनाई गई गाइडलइन के उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम व भारतीय दंड विधान के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बीते 15 दिनों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत

विदित हो कि बिहार में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। फिलहाल राज्‍य में कुल सक्रय मरीज 87 हैं। इनमें सबसे ज्यादा 61 सक्रिय केस पटना जिले में हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक मौत की पुष्टि भी की है। बीते 15 दिनों में कोरोना से पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में तीन और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान में एक की मौत हो चुकी है। अभी तक की बात करें तो राज्य में कोरोना की पहली व दूसरी लहर मिलाकर कुल 12092 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button