ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
मनोरंजन

‘रामायण’ की सीता ने शॉर्ट वनपीस ड्रेस में शेयर की बेहद ग्लैमरस तस्वीर, यूजर ने कहा- ‘माता ये क्या रूप धारण कर लिया आपने ..’

नई दिल्ली। टीवी का अबतक का सबसे चर्चित धार्मिकि सीरियल ‘रामायण’ आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। रामानंद सागर के इस शो के हर किरदार को दर्शक सिर आंखों पर बिठाते हैं। वहीं ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इस रोल को अमर कर दिया। शो शुरू के साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरे पोस्ट कर फैंस के सरप्राइज देती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। यहां देखें तस्वीर…

‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह डार्क ब्राउन कलर की लॉन्ग शर्ट स्टाइल वनपीस ड्रेस पहने बेठ पर बैठी नजर आर रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गले में एक मल्टी कलर का स्कार्फ बांध रखा है। वहीं उनके हाई हील्स उनके इस पूरे लुक को काफी कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी स्माइल वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दीपिका की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो पर कमेंट कर लगातार फैंस दीपिका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं अबतक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

jagran

इस तस्वीर में जहां कई फैंस दीपिका के ​इस रूप को देखकर खुश हैं। तो वहीं कई यूजर उनके इस लुक को देखकर हैरान है। एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘माता ये क्या रूप धारण कर लिया आपने माते।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हाये…मेरी परम सुंदरी।’

आपको बता दें कि ‘रामायण’ में सीता माता के किरदार के अलावा दीपिका ‘विक्रम और बेताल’, ‘लव-कुश’, ‘दादा-दादी की कहानी’, ‘द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ जैसे कई सीरियल के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन चुकी हैं। वहीं अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button