ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टा यूजर्स सावधान! मेटा ने जासूसी करने वाली 7 कंपनियों को किया ब्लॉक, जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। अगर आप फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम यूजर्स हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि मेटा की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारत समेत दुनिया में करीब 7 ऐसी कंपनियों को ब्लॉक किया गया हैं, जो यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों की ट्रैकिंग करती थी। इन जासूसी करने वाली कंपनियों में एक भारतीय कपनी भी शामिल है। यह कंपनियां 100 देशों में अपने नेताओं, चुनाव अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों को निशाना बना रही थीं।

प्रोफेशनल जासूसी का करती थीं काम 

यह कंपनियां जासूसी का प्रोफेशन काम करती थी। मलतब क्लाइंट से पैसे लेकर टारगेटेड व्यक्ति की जासूसी करती थीं। इसीलिए इन्हें सर्विलेंस-फॉर-हायर वाली कंपनियां कहा जाता है। यह कंपनियां इंटरनेट पर लोगों की खुफिया जानकारी जुटाने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने पेश करने और उनके डिवाइस और अकाउंट में सेंधमारी कर सकती थीं। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) इसे लेकर 100 से ज्यादा देशों के करीब 50,000 लोगों को अलर्ट भेजा है।

किन कंपनियों को किया गया ब्लॉक

  1. बेलट्रॉक्स – भारत
  2. साइट्रोक्स – उत्तर मैसेडोनिया
  3. कोबवेब्स टेक्नोलॉजीज
  4. कॉगनिट
  5. ब्लैक क्यूब एवं ब्लूहॉक सीआई – इजराइल
  6. अज्ञात कंपनी – चीन

मेटा के मुताबिक जासूसी करने वाली कंपनियो की पहचान करीब एक माह की जांच के बाद की गई। साल 2019 में वॉट्सऐप की तरफ से इजराइली टेक्लनोलॉजी फर्म NSO Group के खिलाफ मुकदमा किया। जिसकी तरफ से एक सॉफ्टवेयर विकसित किया गया था। जिसे पेगासस के नाम से जाना जाता था। यह सॉफ्टवेयर पत्रकारों, ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट की जासूसी करने का काम करता था।

क्या है BellTrox कंपनी 

BellTroX कंपनी भारत में स्थित है। उसकी तरफ से हैकिंग फॉर हायर सर्विस उपलब्ध करायी जाती है। BellTroX की तरफ से फेक अकाउंट को ऑपरेट किया जाता है। मेटा ने बताया कि उसकी तरफ से 400 अकाउंट को हटाया गया है, जो पिछले कई सालों से इनएक्टिव थे।

Related Articles

Back to top button