ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

बांग्लादेश: 1971 में पाकिस्तानी सेना ने तोड़ दिया था काली मंदिर, राष्ट्रपति कोविंद ने किया उसका उद्घाटन

ढाका। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ने आज ढाका में पुननिर्मित श्री श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया। बता दें कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों ने इस मंदिर को नष्ट कर दिया था। राष्ट्रपति ने 1971 युद्ध के वीरों से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ढाका में सदियों पुराने काली माता मंदिर का उद्घाटन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय समुदाय के सदस्यों, भारत के मित्रों, मुक्तिजोद्धों और बांग्लादेश में भारतीय युद्ध के वीरों के साथ बातचीत की।

बता दें कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय और बांग्लादेश उदय के 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बांग्लादेश में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विजय दिवस परेड में की शिरकत

गेस्ट आफ आनर अतिथि के रूप में राष्ट्रपति कोविंद ने ढाका में आयोजित विजय दिवस परेड में शिरकत की। बांग्लादेश के इस विजय दिवस समारोह में भारत की तीनों सेनाओं के 122 सदस्यीय दल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बांग्लादेश ने अपने हथियारों और रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया। वायुसेना के विमानों ने आकाश में करतब भी दिखाए।

Related Articles

Back to top button