ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, आइटीओ के पास आटो पर पलटा कंटेनर; 4 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के आइटीओ क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार सुबह कंटेनर के आटो रिक्शा पर पलटने के चलते चालक और 3 सवारियों के मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद कंटेनर चालक और हेल्डर फरार हो गए। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह आइटीओ के बेहद करीब इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास अनियंत्रित होकर एक कंटेनर आटो रिक्शा पर पलट गया। इसके चलते आटो में बैठी तीन सवारियों व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक अपने हेल्पर के साथ फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा इतनी तेज गति से हुआ कि आटो में सवार लोगों को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही वे कंटेनर के नीचे दब गए।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान केआर यादव के रूप में हुई, जो परिवार के साथ  शात्री पार्क (दिल्ली) में रहता था। वहीं, आटो में मौजूद जय किशोर की भी मौत हुई, जिसे ड्राइवर केआर यादव का भतीजा बताया जा रहा है। इसके अलावा, दो अन्य जान गंवाने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उधर, पूछताछ में कंटेनर मालिक जितेंद्र ने बताया कि चावल से लदा ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो ले जाया जा रहा था। वहीं, कंटेनर मालिक ने हादस के बाबत किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, चालक व हेल्पर भी फरार है।

गौरतलब है कि फरवरी, 2019 में भीषण हादसे में कई लोग घायल हुए थे। हादसे के तहत डीटीसी की लो फ्लोर बस व ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की जान चली गई थी। दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक बस से भिड़ गया और ट्रक ड्राइवर सीट में ही फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा भी सुबह करीब 3 बजे आइटीओ फ्लाइओवर के पास हुआ था।

Related Articles

Back to top button