ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
देश

दिल्ली में कंटेनर ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत, ऑटो रिक्शा को काटकर शवों को निकाला गया बाहर

मध्य दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम के समीप शनिवार सुबह एक कंटेनर ट्रक पलटकर एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में से शव निकाले गए और हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो मृतकों की पहचान शास्त्री पार्क निवासी सुरेंद्र कुमार यादव और उसके रिश्तेदार जय किशोर के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गया। पुलिस के एक गश्ती दल ने सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि स्टेडियम के गेट-16 के सामने रिंग रोड पर एक बड़ा ट्रक पलट गया। ऑटो रिक्शा को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

शवों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रक के मालिक जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि चावल से लदा यह ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो आ रहा था। इसमें 35 टन से अधिक वजन का सामान था। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button