ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
मनोरंजन

दक्षिण भाषाओं में फिल्म ब्रह्मास्त्र को पेश करेंगे राजामौली, आलिया-रणबीर की फिल्म को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड़ फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी घोषणा की गई है।

दक्षिण भाषाओं फिल्म को पेश करेंगे एसएस राजामौली

अब खबरें आ रही हैं कि बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी और फॉक्स स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में पेश करेंगे। बाहुबली निर्देशक ने घोषणा की है कि वो फिल्म ब्रह्मास्त्र को दक्षिण भारत की चार तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश करेंगे। ब्रह्मास्त्र एक बड़े दृष्टि कोण की फिल्म है। पावर हाउस टाइटल वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को व्यपक बाजार में पेश करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित के कार्यक्रम के दौरान फिल्म का मोशन पोस्टर और रिलीज डेट का एलान किया था। कार्यक्रम में एलान किया गया कि ब्रह्मास्त्र का पार्ट एक शिवा अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित ये मैग्नम ओपस फिल्म 9 सितंबर को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में रिलीज होगी।

धर्मा प्रोडेक्शंस की सबसे महंगी फिल्म है ब्रह्मास्त्र

इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। दोनों के अलावा फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशन इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की अब तक की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है।

Related Articles

Back to top button