ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल
देश

पीएम के नारे पर अखिलेश का तंज, ‘योगी उपयोगी नहीं बल्कि अनुपयोगी हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा के लिए ‘यूपी प्लस योगी बहुत है अपयोगी’ का शनिवार को नया नारा गढ़ने के कुछ समय बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को राज्य के लिए अनुपयोगी करार दिया।

यादव ने एक ट्वीट में कहा, ”हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोज़गार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है। यूपी वाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’ है; तो ‘मुख्य-योगी’ कौन है। ‘यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा’।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को “माफियाओं” को खत्म करने और राज्य में बहुत सारे विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने के लिए एक नया नारा “यूपी प्लस योगी बहुत है उपयोगी” दिया। मोदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के बाद एक रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा होंगे।

Related Articles

Back to top button