ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

भाजपा ने साधा ममता पर निशाना, कहा- दीदी के राज्य में प्रशासन हिंसक और अराजक

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेताओं ने रविवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रशासन पर हमला करते हुए राज्य के सभी जिलों में चुनाव में कदाचार व बलात्कार की धमकी देकर लोगों को डराने के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया,‘‘लोगों को मतदान करने से रोकने के लिये पूरे कोलकाता में बम फेंके जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा,‘टीएमसी के इस खेल में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत है।

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में असफल रहा है।” उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पुलिस और प्रशासन की मदद से केएमसी चुनावों में नियमों का उल्लघंन करने और तोड़ने का आरोप लगाया है।
मालवीय ने ट्वीट किया कि सुश्री ममता बनर्जी केएमसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिये बड़े पैमाने पर चुनावी कदाचार, बलात्कार की धमकी और लोगों को डाराने के साथ ही राज्य चुनाव आयोग से लेकर पुलिस और प्रशासन तक हर एजेंसी का दुरुपयोग कर रही हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने घोषणा किया था कि पार्टी कार्यकर्ता दोपहर एक बजे सभी जिलों में ‘लोकतंत्र की हत्या को उजागर’ करने के लिये प्रदर्शन करेंगे। भाजपा नेता सिसिर बजोरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर वोट के लिये सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुये दावा किया कि अदालत द्वारा केएमसी चुनाव के दौरान लिए सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश देने के बावजूद, टीएमसी के गुंडों ने कैमरों पर स्टिकर चिपका दिये। इसी अवधि में रविवार को शहर के 144 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद कई जगहों से कुछ हिसंक घटना की खबरें सामने आयी।

सियालदह स्टेशन के पास एक मतदान केंद्र पर बम फेंकने की घटना में एक मतदाता घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ दल पर ‘बड़े पैमाने पर धांधली’ का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button