ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

यूपी चुनाव से पहले गर्म हुआ सियासी माहौल- एक सोफे पर नजर आए मोहन भागवत और मुलायम सिंह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही भाजपा पर हमला कर रहे हो लेकिन  सोशल मीडिया पर सामने आई एक नई दिलचस्प तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक तस्वीर में सोफे पर साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि ‘नई सपा में ‘स’ का मतलब संघवाद है?’ बता दें कि दोनों के एक साथ बैठी इस तस्वीर ने यूपी में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।

दरअसस, मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन के कार्यक्रम में हुई। तस्वीर में मोहन भागवत से राजस्थान के बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वहीं, पास में मुलायम सिंह यादव भी बैठे दिख रहे हैं।

बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन के कार्यक्रम में देश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें पहुंचे। वहीं इस रिसेप्शन में चीफ जस्टिस एनवी रमन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button