ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

चुनावी नतीजे: कोलकाता नगर निगम के चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस का परचम, 134 सीटें जीती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव व विस उपचुनावों में जबर्दस्त जीत की लय को बरकरार रखते हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव में भी परचम लहराया है। तृणमूल ने केएमसी के 144 वार्डों में से 134 पर जीत दर्ज की है जबकि बंगाल में उसकी मुख्य विरोधी पार्टी भाजपा की झोली में सिर्फ तीन वार्ड आए हैं। वाममोर्चा (वामो) व कांग्रेस को भी दो-दो वार्ड से संतोष करना पड़ा है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी तीन वार्ड जीतने में सफल रहे।

2015 के केएमसी चुनाव में तृणमूल ने 114, वाममोर्चा ने 15, भाजपा ने सात, कांग्रेस ने पांच व अन्य ने तीन वार्ड जीते थे यानी तृणमूल को 20 वार्ड का नफा हुआ है तो वामो को 13, भाजपा को चार और कांग्रेस को तीन वार्ड का नुकसान उठाना पड़ा है। तृणमूल ने 16 बोरो में से 11 में क्लीन स्वीप किया है।

मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र के उत्सव में लोकतंत्र की जीत करार दिया, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के लोगों ने फिर साबित कर दिया कि बंगाल में नफरत और ङ्क्षहसा के लिए कोई जगह नहीं है। कोलकाता के नए मेयर व मेयर परिषद के सदस्यों का एलान 23 दिसंबर को किया जाएगा।

तृणमूल के सभी दिग्गज जीते

केएमसी चुनाव में शिरकत करने वाले तृणमूल के सभी दिग्गजों ने जीत दर्ज की है। 82 नंबर वार्ड से राज्य के परिवहन मंत्री व कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, 88 नंबर वार्ड से तृणमूल सांसद माला राय, 85 नंबर वार्ड से केएमसी की प्रशासक मंडली के सदस्य रहे देवाशीष कुमार और 118 नंबर वार्ड से पार्टी के वरिष्ठ नेता तारक सिंह ने जीत दर्ज की।

वोट प्रतिशत के मामले में दूसरे स्थान पर रहा वामो

भाजपा ने भले तीन वार्डों पर जीत दर्ज की हो लेकिन दो वार्ड जीतकर भी वामो वोट प्रतिशत के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। वामो ने 92 व 103 नंबर वार्ड में जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने 22, 23 व 50 नंबर वार्ड पर कब्जा जमाया। तृणमूल को 72.2 प्रतिशत, वामो को 11.7 प्रतिशत और भाजपा को 9.3 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस ने 45 व 137 नंबर वार्ड में जीत दर्ज की है। वाममोर्चा 65 वार्डों में दूसरे स्थान पर रहा है जबकि भाजपा 48, कांग्रेस 16 और निर्दलीय पांच वार्डों पर दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 43, 135 व 141 नंबर वार्ड में जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने के बाद तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने तृणमूल से जुडऩे की इच्छा जताई है। फिरहाद हकीम ने कहा कि इसपर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button