ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

केरल: अलाप्पुझा में BJP ओबीसी मोर्चा के नेता की हत्या के मामले में SDPI के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार

अलाप्पुझा। केरल के अलाप्पुझा में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। 19 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने श्रीनिवासन की उनके घर पर हत्या कर दी थी। एक अलग घटना में, 18 दिसंबर को अलाप्पुझा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के राज्य सचिव केएस शान पर भी हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, शान दोपहिया वाहन पर थे, जब शनिवार रात एक कार में सवार एक गिरोह ने उस पर हमला कर दिया। एसडीपीआई ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे आरएसएस कार्यकर्ताओं का हाथ है। वरिष्ठ राजनीतिक पदाधिकारियों की हत्या के बाद, स्थानीय प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी।

केरल पुलिस ने सोमवार को बताया था कि शान की हत्या के सिलसिले में दो लोगों प्रसाद और रतीश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या के मामले में उसे अहम सुराग मिले हैं। इन दोनों मामलों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल का नेतृत्व एडीजी (कानून-व्यवस्था) विजय सखारे कर रहे हैं।

केरल के डीजीपी अनिल कांत ने दोनों हत्याओं के मद्देनजर पुलिस को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अभी सिर्फ आपात स्थिति में छुट्टी लेने की अनुमति दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री पी. विजयन ने दोनों अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button