ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

‘जिन मुद्दों को पार्टी ने उठाया, अब उनकी गूंज संसद से बाहर जानी चाहिए’ : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन स्थित पार्टी के संसदीय दल के कार्यालय में आज राज्यवार कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक की और कहा कि संसद सत्र में जो राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे उठाए गये हैं, उन्हें अपने क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने का काम करें।

गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने के बाद संसदीय दल के कार्यालय में राज्यवार लोकसभा के सांसदों की बैठक बुलाई और सदस्यों से कहा कि इस सत्र के दौरान जिन मुद्दों को पार्टी ने उठाया है, उन सबकी अनुगूंज संसद से बाहर जानी चाहिए। उन मुद्दों को सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की जतना के बीच जाकर उठाएं।

गौरतलब है कि इस बार भी कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में किसानों के मुद्दे उठाए और खासकर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की गाड़ी से किसानों को कुलचने के मुद्दे पर उन्हें को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही सांसदों के निलम्बन को भी गलत बताते हुए कांग्रेस ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया।

Related Articles

Back to top button