ब्रेकिंग
जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद... 'आवारापन 2' में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त...
मनोरंजन

नए मिशन पर निकलने को तैयार हैं ‘पृथ्वीराज’ अभिनेता सोनू सूद

नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद जरूरत मंददों की मदद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूरद मंददों की मदद के लिए फैंस से आग्रह करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उनके चेहरे पर छोटे-छोटे बाइनरी भाषा कोड़ की थीम भी नजर आ रही हैं। जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि अभिनेता का अगला प्रोजेक्ट किसी स्पेस मिशन या साइंस मिशन से जुड़ा हो सकता है।

नए मिशन के लिए तैयार हुए अभिनेता

राष्ट्र के नायक के रूप में जाने-जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर एक टैग लाइक के साथ शेयर किया है, जो फैंस को सोचने पर मजूबर कर रही है और उन्हें उत्सुक बना रही है। इस तस्वीर में एक्टर ग्रे अंदाज में एक ओर दिख रहे हैं जबकि उनकी तस्वीर पर टैग लाइन लिखी है, आगे क्या। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, एक विश्वास ना होने वाले नए मिशन पर?

फैंस को सरप्राइज देने की तैयारी

अभिनेता के प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहाना है कि, ‘सोनू सूद को एक बड़ी घोषणा करनी है, जिसको लेकर एक्टर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने फैंस को अपनी अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर देने के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर लिया है।’

सोनू सूद की आने वाली फिल्में

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो दो महत्वकांक्षी परियोजनाओं में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अगले साल चंदप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस ऐतिहासिक पीरियड फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा द्वारा यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। इसके अलावा वो शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में भी नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button