ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने मांंगी राज्य सरकार से रिपोर्ट

लुधियाना/चंडीगढ़। Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। विस्फोट में अभी तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याक मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्फोट मामले की रिपोर्ट मांगी है।

उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कहा कि लुधियाना ब्लास्ट के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। हम इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी को भी नहीं बख्शेंगे। हम किसी को भी राज्य में शांति भंग करने की इजाजत नहीं देंगे। इस विस्फोट में चली गई कीमती दो जिंदगियों के लिए प्रार्थना करें।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लुधियाना कोर्ट में विस्फोट इस बात में कोई संदेह नहीं छोड़ता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए निहित स्वार्थों द्वारा शांति भंग करने वाली गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है। अपनी जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी घटना की निंदा की। ट्वीट केजरीवाल ने लिखा कि पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रखना है। खबर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं एवं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुलिस के मुताबिक धमाका कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम के पास हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीगढ़ से बम निरोधक टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने लोगों के पेनिक न होने को कहा है। लुधियाना में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

घटना की शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी निंदा की है। कहा कि पंजाब पुलिस इस समय सिर्फ और सिर्फ अकाली नेताओं पर केस दायर करने पर ही काम कर रही है और उनका ला एंड आर्डर पर कोई ध्यान नहीं है। इसी कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वह सियासी बदलाखोरी में न पड़ें, बल्कि ला एंड आर्डर पर ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button